Begin typing your search above and press return to search.

मंदिर में कार्यक्रम के दौरान क्रेन गिरा, चार की मौत, नौ घायल...क्रेन पर चढ़कर भगवान पर चढ़ा रहे थे माला...

मंदिर में कार्यक्रम के दौरान क्रेन गिरा, चार की मौत, नौ घायल...क्रेन पर चढ़कर भगवान पर चढ़ा रहे थे माला...
X
By NPG News

डेस्क न्यूज। तमिलनाडु में मंदिर के एक कार्यक्रम में क्रेन गिरने से 4 की मौत हो गई। नौ अन्य घायल हो गए है। घटना अराकोणम के किलवीथी की है। पुलिस ने क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

रविवार की रात आठ बजे के करीब किलवीथी में जुलूस द्रौपदी अम्मन उत्सव मनाया जा रहा था। ये त्यौहार पोंगल के बाद मनाया जाता है। बताया जा रहा है कि मंदिर के चक्कर और देवी देवताओं को माला पहनाने के लिये क्रेन मंगाया गया था। इस दौरान कई श्रद्धालु क्रेन पर चढ़े हुए थे। तभी क्रेन असन्तुलित होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 9 लोग घायल हो गए। घायलों को तिरुवल्लुवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में एस. भूपालन (40), बी. जोतिबाबू (17), के. मुथुकुमार (39) और चिन्नासामी (60) की मौत हो गई। रानीपेट के कलेक्टर भास्कर पांडियन ने कहा कि क्रेन ऑपरेटर को हिरासत में ले लिया गया है। उन्‍होंने कहा, "मंदिर उत्सव में क्रेन का उपयोग करने की कोई अनुमति या सूचना नहीं थी। यह एक निजी मंदिर है।

पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर के चारों ओर चक्कर लगवाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' क्रेन अचानक गिर गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुए सात लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक व्यक्ति ने सोमवार को सुबह दम तोड़ दिया।


Next Story