नदी में फंसे कुत्ते को बचाने पहुंचा शख्स, जान बचाने के लिए शादी से भागा दुल्हा... देखें वीडियो

नईदिल्ली 22 मई 2022 I जानवरों से बहुत से लोगों को प्यार करते देखा होगा। कई लोग कुत्तों से प्यार करते हैं और उन्हें पालते हैं। मगर प्यार करना एक बात है और जब अनजाने कुत्ते की जान बचाने की बात आए तो यह दूसरी बात है और सबसे अहम भी। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक कुत्ता पानी की तेज बहाव में बह रहा था। वीडियो में फॉर्मल टू-पीस सूट पहने एक व्यक्ति नदी के किनारे की ओर चलते हुए और कुत्ते को बचाते हुए दिखाई देता है। एक अन्य व्यक्ति को भी मिशन में मदद करते हुए देखा जा सकता है ताकि वो कुत्ते को बचाते शख्स को ऊपर खींच सके। कुत्ते की जान बचाने के बाद उसे अपने गोद में ले लिया और फिर बाहर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद कुत्ता थोड़ी दूर पर जाकर खड़ा हो जाता है। पहला शख्स अपना कोट लेता है और ऊपर समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचता है, तब एक महिला जो शायद उसकी पत्नी है, भावुक होकर उससे लिपट जाती है। कुत्ता यह सब देखता है। शख्स उसे बुलाता है, मगर वह भाग जाता है। हालांकि, वह फिर दौड़कर उसके पीछे आकर खड़ा हो जाता है, मानों उसे धन्यवाद कहना चाहता है। इसका वीडियो रेडिट पर वायरल हो रहा है और इसे 62 हजार से ज्यादा अपवोट मिले हैं।
