Begin typing your search above and press return to search.

महिला कराते खिलाड़ियों से छेड़छाड़: एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

महिला कराते खिलाड़ियों से छेड़छाड़: एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
X
By Sandeep Kumar Kadukar

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में महिला कराटे खिलाड़ियों ने एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिलाओं ने इस मामले में जिले के कलेक्टर से शिकायत भी की है। महिलाओं ने चेतावनी दी हैं कि अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में भी खिलाड़ियों के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, आज (बुधवार) भारी संख्या में महिला खिलाड़ी कलेक्टर कार्यालय पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चंद्रा के खिलाफ नारे बाजी करते हुए फोन पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया।

महिलाओं ने बताया कि अध्यक्ष के द्वारा खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की जाती है। साथ ही अश्लील फ़ोटो और वीडियो भेजने का दबाव डाला जाता है। इस मामले में कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया ने निष्पक्ष जांच की बात कही है। इधर इस मामले में एसोसिएशन के सचिव पवन कश्यप ने इस पूरे मामले को मनगढ़ंत और निराधार बताया है। नीचे देखें वीडियो...


Sandeep Kumar Kadukar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story