Begin typing your search above and press return to search.

ब्रेकिंग न्यूज: BJP के हाथ से फिसली महासमुंद पालिका...कांग्रेस को मिले 20 वोट, बीजेपी को सिर्फ 3

कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश महामंत्री पीयूष कोसरे और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को आब्जर्वर नियुक्त किया था।

ब्रेकिंग न्यूज: BJP के हाथ से फिसली महासमुंद पालिका...कांग्रेस को मिले 20 वोट, बीजेपी को सिर्फ 3
X
By NPG News

महासमुंद। भाजपा के हाथ से महासमुंद नगर पालिका भी हाथ से फिसल गई है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा की हार हुई। कांग्रेस ने 20 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा को सिर्फ 3 वोट ही मिले। चौंकाने वाली बात यह है कि 6 वोट खारिज हो गए। मतदान के बाद प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन अमरजीत चावला और विधायक विनोद चंद्राकर पहुंचे और पार्षदों को बधाई दी।


महासमुंद नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही थी। हालांकि उपाध्यक्ष का पद कांग्रेस के पास था। बाद में परिस्थितियां बदलीं और अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ माहौल बनने लगा। भाजपा के कुछ पार्षद भी कांग्रेस की ओर हो गए। इसके बाद कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने 4 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए समय निर्धारित किया था।

इससे पहले कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री पीयूष कोसरे और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल को आब्जर्वर की जिम्मेदारी देकर यह संदेश दे दिया था कि वे पालिका अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आखिरकार आज वोटिंग के बाद स्थिति साफ हो गई। अब कलेक्टर की ओर से निर्धारित तिथि में अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Next Story