Begin typing your search above and press return to search.

महंत पर रेप का आरोप... नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर सर्किट हाउस लाए, जबरन पिलाई शराब, फिर किया बलात्कार...

महंत पर रेप का आरोप... नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर सर्किट हाउस लाए, जबरन पिलाई शराब, फिर किया बलात्कार...
X
By NPG News

भोपाल 30 मार्च 2022। आरोप है कि बाबा के चेले सतना जिले की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर सर्किट हाउस लाए थे। बाबा के साथ उन्होंने बंद कमरे में शराब पी और लड़की को भी पिलाई। इसके बाद बाबा ने उसके साथ दरिंदगी की।

रीवा के सिरमौर चौराहे में एक अप्रैल से संकट मोचन हनुमान कथा होना है जिसमे ब्रह्मऋषि वेदांती जी महराज के साथ ही महंत सीताराम दास महाराज को शामिल होना था और कथा वाचन करना था। इस कार्यक्रम के बड़े-बड़े बैनर भी शहर में लगे हैं। लेकिन कथा शुरू होने से पहले ही उसमे संकट के बादल मंडराने लगे।

ASP शिवकुमार वर्मा के अनुसार सोमवार शाम अकौरी (थाना नईगढ़ी) निवासी विनोद पांडेय के बुलाने पर किशोरी सतना से रीवा आई थी। किशोरी को झांसा देकर महंत से मिलने सर्किट हाउस लाया गया था। उसे पहले सैनिक स्कूल के पास बुलाया गया। फिर वहां से गाड़ी के जरिए सर्किट हाउस के अंदर लाया गया। नाबालिग को महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी से विनोद पांडेय ने मिलवाया।

पीड़िता ने बताया कि वहां महंत, विनोद और एक अन्य आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे। उसे भी शराब पिलाना चाही। उसके मना करने पर विनोद और दूसरा शख्स बाहर से रूम बंद कर चले गए। महंत ने गलत काम करने के बाद अपने चेलों से उसे घर छोड़ आने को कहा। हिस्ट्रीशीटर ने उसे धमकाया कि किसी को कुछ नहीं बताना। सर्किट हाउस के बाहर उसकी जान-पहचान वाले मिल गए। उन्होंने उसे आरोपियों से छुड़ाया। इसके बाद वह सतना चली गई। 29 मार्च की शाम पिता के साथ रीवा के सिविल थाने पहुंचकर केस कराया।

मामले में 4 आरोपी बनाए गए हैं। पहला आरोपी महंत सीताराम उर्फ समर्थ त्रिपाठी और दूसरा विनोद पांडेय है। दो आरोपी फिलहाल अज्ञात हैं। पुलिस ने विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक संदेही को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। महंत फरार है। विनोद पांडेय हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। वह हाल ही में जेल से बाहर आया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

Next Story