Begin typing your search above and press return to search.

मैगी हुई महंगी... नेस्ले इंडिया ने इतने रुपये बढ़ा दिए दाम... इनके भी बढ़े दाम... नई कीमतें लागू, जानें

मैगी हुई महंगी... नेस्ले इंडिया ने इतने रुपये बढ़ा दिए दाम... इनके भी बढ़े दाम... नई कीमतें लागू, जानें
X
By NPG News

नईदिल्ली 15 मार्च 2022. मैगी के 12 वाले छोटे पैक की कीमत 2 रूपए से बढ़कर 14 रूपए कर दिया गया है. यानी 2 मिनट में झटपट बनने वाली मैगी अब 2 रूपए महंगी हो गई है. इतना ही नहीं मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया के ऐलान के बाद मैगी के अलग-अलग पैक की कीमतों में 9 से 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है.

140 ग्राम वाला पैकेट 3 रुपए महंगा हुआ, 96 रुपए वाला पैकेट 105 रुपए का हुआ. आपको बता दें कि इससे पहले देश की बड़ी फँसज कंपनी एचयूएल ने चाय के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी ने ब्रू कॉफी पाउडर के दाम में 3-7 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. ताजमहल चाय की कीमत में 3.7-5.8 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, इससे पहले डिटर्जेंट पाउंडर और साबुन के दाम फरवरी में दो बार बढ़ी थी.

नेस्ले ने एक लीटर वाले A+ मिल्क की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। पहले इसके लिए 75 रुपए चुकाने पड़ते थे जबकि अब 78 रुपए देने होंगे. नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3-7% तक बढ़ गए हैं. वहीं 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5% महंगा हो गया है। इसके लिए 78 रुपए के बजाय अब 80 रुपए चुकाने होंगे.

Next Story