Begin typing your search above and press return to search.

गिरफ्तारी के तरीक़े पर मध्यप्रदेश सरकार ने जताई आपत्ति तो सीएम बघेल ने दिया दो टूक जवाब, रायपुर पुलिस ने ये कहा...

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
X

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

By NPG News

रायपुर 30 दिसंबर 2021। कालीचरण महाराज की गिरफ़्तारी के तरीक़े पर मध्यप्रदेश सरकार ने कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने कहा "जो गिरफ़्तारी है उस पर हमें आपत्ति है,संघीय नियम बिलकुल यह इजाज़त नहीं देती है। मध्यप्रदेश पुलिस को बग़ैर जानकारी दिए गिरफ़्तारी करना ग़लत है.. मैंने मध्यप्रदेश के डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि छत्तीसगढ डीजीपी से इसको लेकर बात करें" इधर गिरफ़्तारी के तत्काल बाद छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस गिरफ़्तारी लेकर आपत्ति को ख़ारिज करते हुए दो टूक कहा है "ऐसे महापुरुष (महात्मा गांधी) के बारे में कोई अभद्र टिप्पणी करें तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उनके(कालीचरण महाराज) परिवारजनों और वकील को सूचित कर दिया है। 24 घंटे के अंदर उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे" उधर रायपुर पुलिस ने कहा है कि थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 578/21 के आरोपी कालीचरण @ अभिजीत धनंजय सराग को मध्यप्रदेश के खजुराहो के पास से हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लेने के बाद आरोपी के वकील को इसकी सूचना दी गई है । हिरासत में लेने के २४ घंटे के भीतर रायपुर पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया जाएगा ।इस प्रकार रायपुर पुलिस द्वारा पूरी विधिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए काली चरण को हिरासत में लिया गया है।

Next Story