Begin typing your search above and press return to search.

मैडम दरोगा दबवा रहीं थी पांव… फ़ोटो हुआ वायरल तो कप्तान ने किया लाईन अटैच..चर्चित दरोगा मैडम साथी दरोगा की हत्या में फंस चुकी हैं

मैडम दरोगा दबवा रहीं थी पांव… फ़ोटो हुआ वायरल तो कप्तान ने किया लाईन अटैच..चर्चित दरोगा मैडम साथी दरोगा की हत्या में फंस चुकी हैं
X
By NPG News

संभल,19 जनवरी 2022। क़िस्मत भी अजीब शै होती है, अब ज़रा यूपी की मैडम दरोगा का यह मसला ले लीजिए, मैडम दरोगा की एक तस्वीर वायरल हुई तो चौकी इंचार्ज का जारी आदेश रोल बैक हो गया और मैडम दरोगा की लाईन में आमद हो गई।लेकिन वही तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है तो मैडम दरोगा अच्छी ख़ासी चर्चित भी हो गई हैं।

फ़ोटो में पाँव दबाते दिख रही मैडम दरोगा का नाम है शबनम, और जो बंदा पूरी निष्ठा से पाँव दबाते नुमाया हो रहा है उसको लेकर केवल इतनी जानकारी है कि वह हल्द्वानी का है। मैडम दरोगा शबनम कुछ समय पहले तब भी चर्चा में आ गई थीं जबकि उनपर सहकर्मी दरोगा की ग़ैर इरादतन हत्या का मामला चल गया था।

हालाँकि इस तस्वीर को लेकर मैडम दरोगा शबनम ने दलील दी है कि उनकी गर्दन में दर्द था और एक्यूप्रेशर विधि से वह उपचार करा रही थीं।

लेकिन वायरल तस्वीर को प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता मानते हुए कप्तान चक्रेश मिश्रा ने महिला दरोगा शबनम को लाईन हाज़िर कर दिया है।वहीं शबनम के पिंक चौकी प्रभारी बनने का आदेश भी रोलबैक कर दिया गया है।

Next Story