रातों-रात करोड़पति बना लकड़हारा: रिश्तेदारों को तोहफे में दीं बाइकें, अब एसडीएम ने बिठाई जांच... जानिए क्या है पूरा मसला?...

पटना 16 जनवरी 2022. बिहार के किशनगंज से चौका देनी वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि किशनगंज में एक गरीब लकड़हारा रातों-रात करोड़पति बन गया. इस मामले के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
मामला टेउसा पंचायत का है। ग्रामीणों का कहना है कि लकड़हारा लतीफ व उसके बेटे उबेलुदल को 15 दिन पहले कहीं से गुप्त धन मिल गया। इसकी वजह से वह रातोंरात अमीर हो गया। वहीं लोग कह रहे हैं कि लतीफ ने लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसमें उसने एक करोड़ रुपये जीते हैं। चर्चा है कि अमीर बनने के बाद लकड़हारे ने अपने सात रिश्तेदारों को बाइक भी तोहफे में दी। वहीं गांव में कई बीघा जमीन, नया टैक्टर भी खरीदा। इतना ही नहीं घर का निर्माण भी शुरू करा दिया।
ऐसा बताया जा रहा है कि बिहार में लॉटरी टिकट पर प्रतिबंध है, इसलिए उसने बंगाल से लॉटरी का टिकट खरीदा था. बात फैलने से और कानूनी पचड़ों में न पढ़ने की वजह से पिता और पुत्र भूमिगत कहीं हो गए। पुलिस दोनों को ढूंढने के लिए लगी हुई है. दोनों के पकड़ में आने के बाद ही मामले का सही खुलासा हो पाएगा।
गांव में हो रही यह चर्चा जिला प्रशासन तक पहुंच चुकी है। एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी का कहना है कि लकड़हारे की जांच करवाई जाएगी कि उसके पास अचानक से इतना धन कैसे आया। हालांकि, जांच की खबर पाते ही लकड़हार व उसका पुत्र अंडरग्राउंड हो गया है।
