Begin typing your search above and press return to search.

IAS, IPS में कम कटऑफ नंबर कम...आरक्षित वर्ग के छात्रों के आसपास नंबर पा कर इस बार जनरल कैटेगिरी के ईडब्ल्यूएस छात्र भी बन जाएंगे आईएएस-आईपीएस

IAS, IPS में कम कटऑफ नंबर कम...आरक्षित वर्ग के छात्रों के आसपास नंबर पा कर इस बार जनरल कैटेगिरी के ईडब्ल्यूएस छात्र भी बन जाएंगे आईएएस-आईपीएस
X
By NPG News

रायपुर, 17 अक्टूबर 2021। पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित किए गए सिविल सर्विस की परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं। परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों बाद ही आयोग ने परीक्षा के सभी चरणों के कटऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले कई वर्षों के परिणामों से इस बार सबसे कम कटऑफ नम्बर गया है। खास बात यह रही कि केंद्र सरकार द्वारा कमजोर तबकों के सवर्ण छात्रों के लिए 10 परसेंट का ईडब्ल्यूएस आरक्षण घोषित किए जाने के कारण आरक्षण का लाभ पाने वाले छात्र इस बार एससी छात्रों के आसपास नम्बर पाकर इस वर्ष आईएएस-आईपीएस बन जाएंगे। हालांकि एससी छात्रों से ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का आरक्षण पाने वाले छात्रों के कट ऑफ मार्क्स थोड़े ज्यादा हैं पर दोनो के नम्बरो में काफी फासला नही हैं। प्रारम्भिक परीक्षा के कट ऑफ के अनुसार एससी कैटेगिरी के छात्रों का 74.84 नम्बरो पर मेंस के लिए सलेक्शन हुआ हैं तो वही ईडब्ल्यूएस के सवर्ण छात्रों का 77.55 नंबरों पर सलेक्शन हुआ हैं। दोनों कैटेगिरी में सिर्फ 3 नंबरों का फासला है। दूसरी ओर जनरल कैटेगिरी के बिना आरक्षण वाले सामान्य छात्र 92.51 नंबरों पर प्रारम्भिक परीक्षा पास हुए हैं। मुख्य परीक्षा में भी 736 नंबरों का कट ऑफ छूने वाले जनरल कैटेगिरी के छात्र इंटरव्यू में पहुंचे हैं तो वही एससी छात्रों ने 680 नंबरों के कट ऑफ पर इंटरव्यू में जाने हेतु क्वालीफाई किया है। ईडब्ल्यूएस के छात्रों ने एससी छात्रों से सिर्फ 7 नम्बर अधिक पा कर ही (687) इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई किया है। ओवरआल फाइनल सलेक्शन की बात की जाए तो जरूर ईडब्ल्यूएस और एससी कैटेगिरी के छात्रों के बीच 19 नंबरों का अंतर है पर फिर भी जनरल कैटेगरी वालों को सलेक्शन के लिए 944 नम्बर लाना पड़ा है तो वही ईडब्ल्यूएस आरक्षण वालों ने 50 नम्बर कम में यानी की 894 नंबरों में ही सलेक्शन ले लिया है। एससी कैटेगिरी के अभ्यर्थियों का 875 तो एसटी कैटेगरी के छात्रों को सिर्फ एक नंबर के अंतर में 876 नम्बर में सलेक्शन मिला है।

ईडब्लूएस के लिए आईएएस में 18 तो आईपीएस में 20 पोस्ट हैं रिजर्व

इस बार हुई परीक्षा से आईएएस के 180 तो आईपीएस के 200 पद भरे जाएंगे। ईडब्ल्यूएस में मिले 10 परसेंट आरक्षण के हिसाब से 18 पद आईएएस व आईपीएस के लिए 20 पद रिजर्व हैं। भारतीय विदेश सेवा के लिए 36 रिक्तियां थीं, जिसमें से 3 पद ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह ग्रुप ए के लिए 34 व ग्रुप बी के लिए 11 पद रिजर्व हैं।

Next Story