Begin typing your search above and press return to search.

कम-तपा सूरज: बड़े दिनों बाद अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, आगे बढ़ा मानसून; खाड़ी में भी हलचल

11 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है।

कम-तपा सूरज: बड़े दिनों बाद अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, आगे बढ़ा मानसून; खाड़ी में भी हलचल
X
By NPG News

रायपुर, 10 जून 2022। इस सीजन में पिछले कई दिनों से तेज गर्मी से जूझ रहे लोगों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। लंबे समय बाद अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्से में बादल छाए रहे। यही वजह है कि कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। आने वाले समय में तापमान में और कमी की संभावना है।


छत्तीसगढ़ के लिए एक और राहतभरी खबर यह है कि कर्नाटक के पास अटका मानसून थोड़ा आगे बढ़ा है। बंगाल की खाड़ी में भी हलचल हुई है। इससे बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 11 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की संभावना है।


प्रदेश में शुक्रवार को बस्तर व दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान में गिरावट और अन्य संभागों में उल्लेखनीय गिरावट हुई। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा व दुर्ग संभाग में तापमान सामान्य से अधिक रहे। बस्तर संभाग में सामान्य रहे। न्यूनतम तापमान में दुर्ग संभाग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। नया रायपुर में सर्वाधिक 41.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका मध्य उत्तर प्रदेश से पश्चिमी असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरी द्रोणिका उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे तटीय उत्तर आन्ध्र प्रदेश ताक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए अलर्ट जारी किया है।

Next Story