Begin typing your search above and press return to search.

लव, सेक्स और धोखा: DSP बर्खास्त, दुष्कर्म मामले में फंसे पुलिस अधिकारी को किया गया सेवा से बर्खास्त..

लव, सेक्स और धोखा: DSP बर्खास्त, दुष्कर्म मामले में फंसे पुलिस अधिकारी को किया गया सेवा से बर्खास्त..
X
By NPG News

लखनऊ 12 अप्रैल 2022मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले की युवती के यौन शोषण के मामले में निलंबित चल रहे प्रतापगढ़ के पट्‌टी कोतवाली में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) नवनीत नायक के खिलाफ योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन क्षेत्राधिकारी नवनीत नायक को सेवा से बर्खास्त कर महकमे को बड़ा संदेश दिया है।

नवनीत पर मध्य प्रदेश की एक महिला ने शादी का झांसी देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें पहले डीजीपी मुख्यालय पर अटैच किया गया और बाद में शाहजहांपुर में तैनाती दे दी गई। जांच में महिला का आरोप सही पाया गया जिसके बाद 27 जून 2021 को नवनीत को निलंबित कर दिया गया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले नवनीत कुमार नायक 2014 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। उन्होंने फरवरी 2018 में पुलिस उपाधीक्षक के पद जॉइन किया था। पहली तैनाती उनकी आगरा में थी और दूसरी तैनाती प्रतापगढ़ में। प्रतापगढ़ की पट्टी सर्किल में अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला पर सीओ साहब फिदा हो गए और उससे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करते रहे।

महिला ने जब शादी का दबाव बनाया तो नवनीत कुमार ने महिला से दूरी बना ली। महिला ने इसकी शिकायत पहले प्रतापगढ़ में की। वहां सुनवाई नहीं हुई तो डीजीपी मुख्यालय और शासन में इसकी शिकायत की। महिला की शिकायत के बाद पूरी जांच हुई, जांच में आरोप सही पाए गए जिसके बाद उन्हें पहले निलंबित किया गया और अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा से बर्खास्त होने के बाद अब नवनीत पर प्रतापगढ़ के पट्टी थाने में दर्ज रेप केस में जल्द कानूनी शिकंजा भी कसेगा।

Next Story