Begin typing your search above and press return to search.

लव मैरिज और हत्या: 10 दिन पहले की लव मैरिज, फिर पत्नी पर करने लगा शक...शराब के नशे में पीट पीटकर उतार दिया मौत के घाट...

लव मैरिज और हत्या: 10 दिन पहले की लव मैरिज, फिर पत्नी पर करने लगा शक...शराब के नशे में पीट पीटकर उतार दिया मौत के घाट...
X
By NPG News

दुर्ग 11 मई 2022। चरित्र शंका में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। आरोपी ने महिला से 10 दिन पहले ही लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों साथ मे रह रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना, जामुल थाना क्षेत्र की है। लक्ष्मी पारा निवासी चित्रलेखा देवांगन 27 का प्रेम प्रसंग संतोषी पारा निवासी विवेक गुप्ता 30 से था। दोनों ने 30 अप्रैल को लव मैरिज की थी, जिसके बाद महिला अपने पति के साथ लक्ष्मी पारा में रहती थी। मंगलवार की दोपहर को विवेक की माँ जब उसके घर पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो उसकी बहु चित्रलेखा का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था। पूरा शव नीला पड़ चुका था। वहीं बेटा घर पर नहीं था, जिसके बाद इसकी जानकारी जामुल पुलिस को दी गई। पुलिस और

महिला के शरीर मे काफी गहरे चोट के निशान मिले है। साथ ही अंदरूनी हिस्सों में भी जख्म थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि, उसे उसकी बीबी पर चरित्र संदेह था। इसी बात को लेकर आये दिन लड़ाई झगड़ा होता था। लव मैरिज से पहले भी झगड़ा हुआ था। इसकी रिपोर्ट भी जामुल थाने में कई गई थी, लेकिन बाद में शिकायत वापस ले ली गई थी। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपनी बीबी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपी फरार हो गया था।

इस घटना के संबंध में एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी नशे का आदि है। पहले भी मारपीट कर चुका था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Next Story