Begin typing your search above and press return to search.
लोन ऐप पर ED का बड़ा एक्शन, Paytm-Razorpay समेत कई कंपनियों के 46 करोड़ जब्त... जानिए क्या है मामला

डेस्क। चीनी लोन ऐप पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। इस छापेमारी के बाद विभिन्न बैंक खातों और ईजीबज, रेजरपे, कैशफ्री और पेटीएम के वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपए का पता लगाकर उन्हें जब्त किया गया है। बता दें, ईडी ने कुछ दिन पहले ही चीनी लोन ऐप मामले में इन कंपनियों के दफ्तरों पर छापेमारी की थी।
ईडी की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि ईजबज प्राइवेट लिमिटेड, पुणे के पास कुल 33.36 करोड़ रुपये, रेज़रपे सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 8.21 करोड़ रुपये, कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर के 1.28 करोड़ रुपये और जबकि पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड नई दिल्ली के साथ 1.11 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।
Next Story
