Begin typing your search above and press return to search.
तेंदुआ की खाल बरामद: गाँजे की तलाश में थी पुलिस, तेंदुआ की खाल के साथ एक गिरफ़्तार, एक फ़रार

कोंडागांव,30 अक्टूबर 2021। गाँजा की तलाश में वाहनों की चेकिंग बैरिकेड लगाकर जुटी पुलिस को किसी गाड़ी में गाँजा तो नहीं मिला लेकिन तेंदुआ की खाल जरुर बरामद हो गई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।
मसला ज़िले के फरसगाँव इलाक़े का है, जहां पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति भागने लगे, पुलिस ने दौड़ कर जब एक को पकड़ा तो उसके क़ब्ज़े से बोरे में तेंदुआ का खाल बरामद हुआ। एक अन्य मौक़े से फ़रार होने में सफल हो गया।
पकड़ाए आरोपी का नाम सुरुज लाल नेताम बताया गया है। उसके विरुद्ध धारा 9,39(ख),51,52 वन्यजीव प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 और 3 लोकसंपत्ति का नुक़सान अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की गई है।
Next Story
