Begin typing your search above and press return to search.

बयानबाजी पर कानूनी शिकंजा: दिल्ली पुलिस ने नुपुर शर्मा ही नहीं, इन आधा दर्जन से ज्यादा पर केस दर्ज किया; निलंबन के बाद नुपुर ने कहा...

बयानबाजी पर कानूनी शिकंजा: दिल्ली पुलिस ने नुपुर शर्मा ही नहीं, इन आधा दर्जन से ज्यादा पर केस दर्ज किया; निलंबन के बाद नुपुर ने कहा...
X
By NPG News

NPG डेस्क, 09 जून 2022। पैगंबर मोहम्मद के संबंध में विवादित बयानबाजी के बाद छिड़े विवाद पर दिल्ली पुलिस ने सख्त संदेश दिया है। भाजपा से निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा और दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल के साथ-साथ 9 पर एफआईआर दर्ज किया है। इनमें शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर्रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन शामिल हैं।

इधर, भाजपा ने निलंबन के बाद नुपुर शर्मा ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।'

निलंबन के संबंध में नुपुर ने मंगलवार को कहा था कि वे पार्टी के निर्णय को स्वीकार करती हैं और उसका सम्मान करती हैं। नुपुर ने कहा, 'मैं संगठन में व्यवहारिक रूप से पली-बढ़ी हूं। मैं उनके निर्णय को स्वीकार करती हूं और उसका सम्मान करती हूं।'

दूसरी ओर, नवीन कुमार जिंदल ने दावा किया कि उन्हें और उनके परिजनों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जिंदल ने एक जून को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित ट्वीट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार उन पर हमला हो रहा है।

बता दें कि मुस्लिम संगठनों के विरोध और कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच भाजपा ने अपने नेताओं को निलंबित करने से पहले रविवार को एक बयान जारी कर कहा था कि वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

Next Story