मंत्री ऑफिस से छुट्टी: सीएम के सख्त निर्देश के बाद इस मंत्री के निजी स्थापना में पोस्टेड 4 अधिकारियों को हटाया गया

CG Employees News
X
npg.news

रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के निजी स्थापना में कार्यरत चार अधिकारियों को विभाग ने हटाकर उनके मूल पद पर भेज दिया है। इनमें ज्वाइंट सिक्रेट्री से लेकर इंजीनियर तक शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।

ज्ञातव्य है, सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवों और विभागाध्यक्षों को पत्र लिख मंत्रियों के निजी स्थापना में कार्यरत स्टाफ को अन्य दायित्वों से मुक्त करने कहा था। जीएडी सिक्रेट्री डीडी सिंह ने मुख्यमंत्री के निर्देश का हवाला दिया था। दरअसल, सरकार को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि मंत्री के निजी स्थापना में पोस्टेड कई खटराल पीए और स्टाफ कई पद हथिया कर खूब गुल खिला रहे हैं। मंत्री शिव डहरिया के निजी स्थापना से चार अधिकारियों को हटाया गया है, उनके नाम इस आदेश में देखें....




Tags

Next Story