Begin typing your search above and press return to search.

रात में सड़क किनारे चल रहा था लाखों का जुआ, तभी आ धमकी पुलिस.... 26 गिरफ्तार, छह लाख 36 हजार नगदी भी जब्त....

रात में सड़क किनारे चल रहा था लाखों का जुआ, तभी आ धमकी पुलिस.... 26 गिरफ्तार, छह लाख 36 हजार नगदी भी जब्त....
X
By NPG News

रायगढ़ 30 दिसम्बर 2021। रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 जुआरियों को पकड़ा है। साथ ही छह लाख 32 हजार जब्त किया है।

जानकारी के मुताबिक, 29 दिसम्बर की रात 11 बजे खरसिया पुलिस को सूचना मिली थी कि, ग्राम कुरुभांटा सेन्द्रीपाली रोड किनारे बड़ी संख्या में जुआ जुआ खेला जा रहा है। इस सूचना के बाद एसपी अभिषेक मीणा ने एडिशनल एसपी लखन पटले को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडे के नेतृत्व में रात मेही छापेमारी कर 26 जुआरियों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 6 लाख 32 हजार नगदी, तास पत्ती, और मोबाइल फोन जब्त किया गया है। जुआरियों के खिलाफ पुलिस चौकी खरसिया में 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई किया गया है ।

पकड़े गए आरोपियों में लव कुमार 42 वर्ष खरसिया, दुष्यंत कुमार 30 जैजैपुर, बनवारी दास 36 वर्ष कोरबा, संजय विश्वास 36 धरमजयगढ़. अनिल राठौर 27 वर्ष खरसिया, सुरेश कुमार यादव 36 साल सारंगढ़, अब्दूल आसिक 24 साल कोरबा, जगनेश्वर साव 47 वर्ष चंद्रपुर, पिताम्बर साहू 31 वर्ष किरोड़ीमल नगर, शैलेश यादव 33 वर्ष सारगढ़, दिनेश कुमार साहू 30 साल चांटीपाली डभरा, राजेन्द्र कुमार जायसवाल 21 साल मालखरौदा, विक्की शर्मा 31 वर्ष रायगढ़, दिलसाद आलम 35 वर्ष कोतरारोड, राजेश कुमार अग्रवाल 47 वर्ष रायगढ़, ऋषि केश चैहान 32 वर्ष बारामुड़ा चंद्रपुर, दुर्गेश साहू 32 वर्ष किरोड़ीमल नगर, दिनेश कुमार 41 वर्ष केारबा, महेन्द्र कुमार 40 साल भूपदेवपुर, शहादत अली 53 साल कोरबा, अमित भगत 42 वर्ष रायगढ़, निलाम्बर साव 38 साल सारंगढ़, सत्यनाराय राठिया 42 भूपदेवपुर, विक्की अग्रवाल 32 साल रायगढ़, अजय महंत 32 साल खरसिया, लोचन साहू 35 वर्ष खर्रा हाटी छाल शामिल है।

Next Story