Begin typing your search above and press return to search.

बड़ा हादसा: लग्जरी बस में लगी आग, 11 यात्री जिंदा जले, कई झुलसे

बड़ा हादसा: लग्जरी बस में लगी आग, 11 यात्री जिंदा जले, कई झुलसे
X
By NPG News

नासिक। लग्जरी बस में आग लगने से 11 यात्रियों की जिंदा जल कर मौत हो गयी। वही कई घायल है। घटना तड़के सुबह नासिक-औरंगाबाद हाइवे पर घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार आग इतनी तेज थी कि 11 यात्री जिंदा जल गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार बस यवतमाल से मुंबई आ रही थी। बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। बस जब नासिक -औरंगाबाद हाइवे पर सुबह 5 बजे के लगभग पहुँची थी तभी बस में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। घटना के वक्त कई यात्री सो रहे थे और चलती बस में आग लगने से उन्हें बचाव का कोई मौका नही मिल पाया। तुरंत ही 11 यात्रियों की जल कर मौत हो गयी तो वही कई घायल हो गए। घायलों को आस पास के निजी व सरकारी अस्पतालों में पहुँचाया गया।

हादसे के बाद नासिक- औरंगाबाद मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बंद हो गया था। अभी मृतकों की भी शिनाख्त नही हो पाई है। कई लोग घायल है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। पुलिस का आधिकारिक बयान अभी आना बाकी है।

Next Story