Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर, 4 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की ख्याति वर्मा के साथ आज राजधानी के एक होटल में सगाई रस्म संपन्न हुई। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों तथा अतिथियों ने बधाइयां तथा शुभकामनाएं दी।
भाटापारा से ताल्लुकात रखने वाली ख्याति रायपुर में रहती हैं। वे एमबीए हैं। उनके दादा भाटापारा के प्रोग्रेसिव फार्मर रहे। ख्याति भाटापारा के किसान परिवार से संबंध रखतीं हैं।
आज सगाई कार्यक्रम में स्पीकर चरणदास महंत, मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल के सदस्य, चुनिंदा विधायक, एडवाइजर टू सीएम, चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन समेत कई आईएएस, आईपीएस मौजूद थे।
Next Story
