Begin typing your search above and press return to search.

छात्र का अपहरण ब्रेकिंग: ट्यूशन से घर आ रहे लड़के का अपहरण, 10 लाख की फिरौती!... पुलिस बालक की तलाश में जुटी

छात्र का अपहरण  ब्रेकिंग: ट्यूशन से घर आ रहे लड़के का अपहरण, 10 लाख की फिरौती!... पुलिस बालक की तलाश में जुटी
X
By NPG News

बिलासपुर 26 अक्टूबर 2021। ट्यूशन से घर लौट रहे एक 15 वर्षीया बालक का अपहरण हो गया है। घटना के बाद बालक के परिजनों ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामला दर्ज कर बच्चे की खोज में जुट गई है।

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। आज सुबह 10 बजे 15 वर्षीय हिमालया पांडेय ट्यूशन गया हुआ था। पढ़ाई खत्म होने के बाद दोपहर में अपने घर लौट रहा था। इस दौरान उसका किसी ने अपहरण कर लिया। काफी देर बाद जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। परिजनों की शिकायत के बाद बिलासपुर पुलिस बच्चे की खोज में जुट गई है।

वहीं ये भी जानकारी मिल रही हैं, कि बच्चे का अपहरण करने वाले आरोपियों ने परिजनों से 10 लाख की डिमांड की है। फिलहाल इस फिरौती के बारे में बिलासपुर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। इधर परिजनों ने एनपीजी से बातचीत के दौरान, फिरौती के लिए आरोपियों का काॅल आने से इंकार किया है।

इधर इस घटना के संबंध में एसएसपी दीपक झां हां बच्चे के गायब होने की शिकायत मिली है। पुलिस बालक की तलाश में जुट गई है।

Next Story