Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर,22 मार्च 2022। खैरागढ़ उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट को लेकर उपचुनाव में यशोदा वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।
यह पहले से तय था कि कांग्रेस खैरागढ़ में प्रभावी लोधी मतदाताओं को लुभाने उनके वर्ग समाज के चेहरे को प्रत्याशी बनाएगी। यशोदा वर्मा का नाम घोषित होना उसी रणनीति का प्रमाण है।
भाजपा की ओर से चार नाम केंद्रीय समिति को भेजे गए हैं, खबरें हैं कि विक्रांत सिंह को भाजपा की टिकट मिल सकती है।हालाँकि कोई चौंकाने वाला नाम भी आ सकता है।
Next Story
