मोदी सरकार गिराने की धमकी: तेलंगाना सीएम की खुली चुनौती- आप हमारी सरकार गिराकर देखिए, हम आपकी सरकार गिरा देंगे

मोदी सरकार गिराने की धमकी: तेलंगाना सीएम की खुली चुनौती- आप हमारी सरकार गिराकर देखिए, हम आपकी सरकार गिरा देंगे
X

NPG डेस्क। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की हैदराबाद में मौजूदगी के बीच में तेलंगाना के सीएम केसीआर ने भाजपा को खुली चुनौती दी है कि आप हमारी सरकार गिराकर देखिए, हम आपकी (केंद्र की) सरकार गिरा देंगे। दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन हैदराबाद में किया गया है। तेलंगाना में अगले साल चुनाव होने हैं। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा ने हैदराबाद का चयन किया है। बाकायदा राष्ट्रीय कार्यसमिति से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई थी, जहां उन्होंने 48 घंटे का समय बिताया। आज पीएम नरेंद्र मोदी की सभा है। इससे पहले केसीआर ने भाजपा को चुनौती दे दी है।

किस-किसको डराओगे

केसीआर ने भाजपा से सवाल किया है कि डरा-धमकाकर कितनों को डराओगे? उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र को ताक पर रखकर 7 राज्यों में सरकार गिरा दी। इससे पहले 14 और प्रधानमंत्री हुए हैं, लेकिन किसी ने भी देश को नुकसान नहीं पहुंचाया। केसीआर ने पीएम मोदी को साहूकार दोस्त के सेल्समैन बताया है।

तेलंगाना सीएम ने कहा कि आपने (पीएम ने) अपने साहूकार दोस्त को श्रीलंका में व्यापार का अवसर दिलवाने के लिए क्या-क्या किया, ये भी बताइएगा। पीएम झूठ पर झूठ बोलते जा रहे हैं। वे काला धन लाने की बात कर रहे थे। काला धन का एक रुपया आया नहीं, उल्टे ये दोगुना हो गया। ऐसा आंकड़े बता रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 15 लाख देने की बात कही गई थी लेकिन 15 पैसे भी नहीं आए।

Tags

Next Story