Begin typing your search above and press return to search.

कवर्धा प्रकरण: दंगारोपी भाजपा प्रदेश मंत्री रात डेढ़ बजे कवर्धा ज़िला जेल से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ़्ट, सोमवार को हो सकती है ज़मानत पर सुनवाई

कवर्धा प्रकरण: दंगारोपी भाजपा प्रदेश मंत्री रात डेढ़ बजे कवर्धा ज़िला जेल से रायपुर सेंट्रल जेल शिफ़्ट, सोमवार को हो सकती है ज़मानत पर सुनवाई
X
By NPG News

रायपुर,23 अक्टूबर 2021। कवर्धा सांप्रदायिक तनाव मामले में आरोपी बनाए गए भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा देर रात डेढ़ बजे सेंट्रल जेल रायपुर दाखिल कराए गए है। विजय शर्मा को रात क़रीब साढ़े ग्यारह बजे कवर्धा जेल से रायपुर सेंट्रल जेल के लिए रवाना किया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रात डेढ़ बजे जबकि विजय शर्मा को लेकर पुलिस गाड़ी पहुँची तो विजय शर्मा के समर्थन में नारेबाज़ी की है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजुद हैं। सूत्रों के अनुसार सोमवार को विजय शर्मा की जमानत याचिका पर अदालत सुनवाई कर सकती है। कवर्धा के सांप्रदायिक तनाव संबंधी मामले में सत्तर से अधिक की गिरफ़्तारी हुई है,जिनमें से कई को अदालत से ज़मानत भी दी गई है।

Next Story