Begin typing your search above and press return to search.

CM को मारेंगे... कर्मचारी नेता की जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

CM को मारेंगे... कर्मचारी नेता की जमानत याचिका खारिज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
X
By NPG News

रायपुर। मुख्यमंत्री और कर्मचारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के मामले में कर्मचारी नेता विजय झा की अग्रिम जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। अपर सत्र न्यायधीश अमित राठौर के कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विजय झा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। बता दें, विजय झा का एक वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो में मुख्यमंत्री को मारने जैसी बात करते हुए हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों धमकाते दिखाई दिए थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस नेता और कर्मकार, सनिर्माण मंडल के चेयरमैन सन्नी अग्रवाल ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। नीचे देखें 23 अगस्त की खबर...

CG हड़ताल ब्रेकिंग न्यूज: कर्मचारी नेता के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में FIR, कर्मचारियों को धमकाने और CM को मारने का वीडियो... कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई फिर

रायपुर 23 अगस्त 2022। कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में कर्मचारी नेता विजय झां के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज किया है। दरअसल सोशल मीडिया में कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर विजय झा ने काम पर जाने वाले कर्मचारियों को धमकी दी थी, जिसका एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में कांग्रेस नेता व कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने विजय झा के खिलाफ धारा 504 ,505 (1)ख ,505(2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

सन्नी अग्रवाल के दवारा थाने में दी शिकायत के मुताबिक, '' निवेदन है कि किसी संगठन द्वारा सोशल मीडिया व्हाटसएप ग्रुप मे एक वीडियो वायरल हो रहा है। मैने विडियो को देखा तो विजय झा जो कि तृतीय वर्ग अधिकारी / कर्मचारी संगठन का लीडर रहा है एवं हाल ही मे सेवा निवृत्त हुआ के द्वारा कर्मचारियो के आंदोलन को लेकर शासकीय कार्यालयो मे कोई भी कर्मचारी के द्वारा कार्य करते दिखने पर उसे मारने की बात कही गई है । व्हाटसएप मे वायरल वीडियो क्लिप मे विजय झा द्वारा कहा जा रहा है कि जो अधिकारी कर्मचारी काम करते पाया जायेगा मुख्यमंत्री को बाद मे मारेगे पहले उसको मारेगे । इस विडियो से स्पष्ट है कि उस व्यक्ति के द्वारा प्रदेश मे कर्मचारी / अधिकारी संगठन को डरा धमकाकर उनमे वैमनस्य एवं शत्रुता की भावना पैदा की जा रही है । साथ ही छत्तीसगढ शासन के कार्यरत शासकीय अधिकारी / कर्मचारियो मे भय का माहौल पैदा कर पूरे राज्य मे लोक शांति खराब करने का उत्प्रेरण किया जा रहा है । विजय झा के इस कृत्य से आम जनता मे आक्रोश व्याप्त है , जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की पूरी संभावना है । अत: थाना प्रभारी से निवेदन है कि विजय झा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करने का कष्ट करें।


Next Story