Begin typing your search above and press return to search.

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 4 प्रतिशत DA बढ़ाने की तैयारी, 7.50हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: 4 प्रतिशत DA बढ़ाने की तैयारी, 7.50हजार कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
X
By NPG News

Big news for employees भोपाल। गणतंत्र दिवस पर राज्य के कर्मचारियों को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी खुशखबरी देने वाले है। मुख्यमंत्री कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करेंगे। इसका फायदा 7.50 लाख कर्मचारियों को होगा। इसके साथ ही महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगा। जनवरी से सभी कर्मचारियों के वेतन से जोड़कर इसे दिया जाएगा। इसके अलावा खबर ये भी है कि अब पेंशनरों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाया जा सकता है। इस बाबत आदेश 26 जनवरी से पहले जारी हो सकता है।

वित्त विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। इसके साथ प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों की भी सरकार सुध लेगी। उन्हें वर्तमान में 33 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जिसे बढ़ाया जा सकता है। केंद्रीय पेंशनरों को वर्तमान में 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

बता दें, शिवराज सरकार ने अगस्त 2022 में अपने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर उसे केन्द्र के बराबर किया था। लेकिन उसी दौरान केन्द्र ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया था जिसके बाद से लगातार राज्य कर्माचारी मांग कर रहे थे कि उनका मंहगाई भत्ता बढ़ाकर केंद्र के समान कर दिया जाए।

शिवराज सिंह चौहान सरकार ने GPF का पेमेंट करने से बचने के लिए पिछली बार सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज 2 साल बढ़ा दी थी। स्वास्थ्य विभाग में सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है जबकि दूसरे विभागों में 62 वर्ष निर्धारित की गई थी। चुनावी साल होने के कारण सरकार को विकास कार्यों पर काफी पैसा खर्च करना है, इसलिए सरकार इस बार भी GPF का भुगतान करने से बचना चाहती है। इसी के चलते इस साल रिटायर होने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट नहीं दिया जाएगा बल्कि सेवानिवृत्ति की आयु 1 साल बढ़ा दी जाएगी।

Next Story