Begin typing your search above and press return to search.

कपूर का महत्व: पूजा में करें इसका इस्तेमाल, घर में छा जाएंगी खुशियां

कपूर का महत्व: पूजा में करें इसका इस्तेमाल, घर में छा जाएंगी खुशियां
X
By NPG News

रायपुर। कहते हैं कि अगर पूजा की सामग्री में 'कपूर' न शामिल हो, तो पूजा कुछ अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 'कपूर' का इस्तेमाल न केवल पूजा में किया जाता है बल्कि इससे घर में पैसों की कमी भी पूरी होती है। 'कपूर' से धन की कमी कैसे पूरी होती है, इसके सही प्रयोग से तमाम तरह की परेशानियां दूर होती हैं।सभी के घर में पूजा स्थान पर 'कपूर' जरूर होता है। इसका प्रयोग वातावरण को शुद्ध करने के साथ किस्मत चमकाने में भी किया जाता है। तो अगर आप भी अपनी सोई किस्मत को चमकाना चाहते हैं, तो 'कपूर' का सही तरीके से इस्तेमाल करें। इससे आपके घर में खुशियां ही खुशियां छा जाएंगी।

कपूर से पैसों की तंगी दूर

अगर आप दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है। तो कुछ दिनों तक रात के समय चांदी की कटोरी में 'कपूर' और लौंग को जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके कष्टों को कम करके धन की बरसात करेंगी।

कपूर से वास्तु दोष दूर

जिस ऑफिस में काम करते हैं या फिर आपके घर में, वास्तु दोष की वजह से अक्सर कोई न कोई समस्या बनी रहती है। इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में दो 'कपूर' की गोलियां रख दें। इनके गलने के बाद फिर से गोलियां रखें। समय-समय पर 'कपूर' की गोलियां रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और वास्तु दोष भी कम होता है।

कपूर से घर में कलह नहीं होता

कई बार लोगों के घर में कलह मची रहती है। सब कुछ होते हुए भी उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा रहता है। लेकिन अगर आपके घर में कलह मची रहती है, तो इसे शांत करने के लिए कपूर को घी में भिगोएं और सुबह और शाम के समय इसे जलाएं। ऐसा करने से जो धुंआ निकलता है, उससे घर की निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सुख-शांति आती है।

कपूर से नेगेटिविटी दूर

कपूर सनातम धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। हवन करने के लिए और आरती के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल के बिना धार्मिक कार्य अधूरा माना जाता है। वैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक पूजा या हवन करते समय जब हम कपूर जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।

इस मंत्र में कपूर की महिमा

कपूर की महिमा इस मंत्र में गाई गई है। इसी मंत्र से शंकर भगवान शंकर की स्तुति की जाती है। कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।

इस मंत्र का आशय है कि जो कर्पूर जैसे गौर वर्ण वाले हैं और करुणा के अवतार हैं। भुजंगों यानी सांपों का हार धारण करते हैं, वे भगवान शंकर माता भवानी सहित मेरे ह्रदय में हमेशा निवास करें और उन्हें मेरा प्रणाम है, मैं उन्हें नमन करता हूं। मंत्र में यह स्तुति भगवान शंकर के लिए की गई है।

कपूर से सुख-शांति और समृद्धि

कपूर को घर के वास्तु के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसलिए घर में इसे रखा जाता है ताकि घर में वास्तु के लिहाज से सदैव साकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता रहे। कपूर के कई टोटके को भाग्यवर्धक और धनवर्धक माना जाता है। वास्तुविद के मुताबिक कपूर रोजाना घर में पूजा के दौरान जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करना वास्तु संतुलन के लिए बेहद शुभ होता है।

Next Story