Begin typing your search above and press return to search.

Jyotish Upay: इन ज्योतिषीय उपायों से मिलेगा भाग्य का साथ, नहीं लगेगी निराशा हाथ, जरूर आजमाएं

Jyotish Upay: इन ज्योतिषीय उपायों से मिलेगा भाग्य का साथ, नहीं लगेगी निराशा हाथ, जरूर आजमाएं
X
By NPG News

रायपुर Jyotish Upay । लाख कोशिशों के बाद जब जीवन में हमें सफलता नहीं मिलती है तो हम परेशान होकर हर उस जगह जाते हैं जहां से जीवन सफलता हाथ लगे। ये बात सच है कि हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत तो करनी चाहिए और यही सीख घर के बच्चों को भी देते है। मेहनत के बाद भी अगर सफलता नहीं मिल रही हो तो इसका कारण दुर्भाग्य और आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा होती है।

सरल ज्योतिषीय उपाय

सफलता के लिए मेहनत जितना जरूरी है उतना ही भाग्य। अगर मेहनत और भाग्य एक साथ मिल जाएं तो सफलता मिलना आसान है। ज्योतिष में कुछ उपाय हैं, जिन्हें अपनाकर हम अपने जीवन से दुर्भाग्य को दूर करते हैं।

सुबह करें यह काम: सुबह उठें तो सबसे पहले खुद के साथ बच्चों से भी ईश्वर का स्मरण कराएं। नित्य प्रति हनुमान चालीसा का पाठ करें व कराएं। भाग्य का साथ पाने के लिए परिवार सहित तीर्थयात्रा पर अवश्य जाएं। इससे घर परिवार में धन-संपत्ति में वृद्धि होती है।

बच्चों से कराये दान: बच्चे का मन निर्मल होता हैं। ऐसे में बच्चों से दान अवश्य कराएं। ऐसा करने से पूरे परिवार को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

गरीबों को भोजन कराएं : बच्चों के हाथों अमावस्या के दिन किसी निर्धन को भोजन कराएं। पितरों को सच्‍चे मन से याद करें। गोमाता को धरती पर ईश्वर का वरदान माना जाता है। घर में बन रहे भोजन में से गोमाता का भाग अवश्य निकालें। ऐसा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पानी भरकर बिस्तर के पास रख दें : रात को सोते समय एक बर्तन में पानी भरकर बिस्तर के पास रख दें। सुबह उठकर वह पानी किसी पौधे में चढ़ा दें।

शाम में दीपक जलाएं: रसोईघर में हर शाम दीपक जलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर हो जाता है। शाम के समय कभी भी घर में झाड़ू-पोछा न करें। ऐसा करने से आर्थिक हानि हो सकती है।

ताजे फूलों से श्रृंगार करें : घर में देवी-देवताओं का रोजाना ताजे फूलों से श्रृंगार करें। जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी खाली हाथ न जाएं। हमेशा कुछ न कुछ लेकर ही प्रवेश करें।

कपूर से आरती करें: रोजाना सुबह-शाम कपूर से आरती करें। ऐसा करने से परिवार में आकस्मिक दुर्घटना की आशंका कम हो जाती है।

Next Story