Begin typing your search above and press return to search.

Jyotish Gyan: पैसे वालों को पार्टनर चुनते हैं इस राशि के लोग, देखिए कहीं आपका साथी तो नहीं...

Jyotish Gyan: पैसे वालों को पार्टनर चुनते हैं इस राशि के लोग, देखिए कहीं आपका साथी तो नहीं...
X
By NPG News

रायपुर I ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी कुछ राशियां होती हैं, जो केवल पैसों के लिए प्रेम के चक्कर में पड़ती हैं। आज ऐसे ही कुछ राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके लिए प्यार का मतलब केवल पैसा होता है। जो पैसे ले लालच में प्यार करते हैं।

जब इंसान प्यार में होता है तो उसे दुनिया के सुख-दुख की परवाह नहीं होती। उसे तो बस मतलब होता हैं अपने प्यार से जो बिना किसी लालच के होता है। कहते है प्यार करने की कोई वजह नही होती, वो बस हो जाती है। लेकिन कई बार ये बात गलत साबित हुई है। कुछ ऐसे भी लोग होते है जो पैसों के लिए प्यार में पड़ते हैं। जानते उन राशियों के बारे में जिनका प्यार पैसा होता है

धनी लोगों को बनाते हैं अपना प्यार

वृषभ राशि- शुक्र की राशि वृषभ के लोगों को लग्जरी लाइफ जीना पसंद है। इन्हें अपनी लाइफ में सब कुछ बेहतर चाहिए। इस राशि वाले लोग अपने हर पल को सेलिब्रेट करना पसंद करते है। जिसके चक्कर में ये ऐसे पार्टनर ढूंढते है जो पैसों के मामले में बेहतर हो। जिसके लिए ये अपने कंफर्ट जोन से बहार जाने में भी नहीं हिचकिचाते।

सच्चा प्यार भी चाहिए

सिंह राशि- सूर्य की राशि सिंह केवल पैसों के लिए प्यार नहीं करते बल्कि उन्हें लोगों की नज़रों में आना भी काफी पसंद होता है। खास कर कैमरा काफी लुभाता है। वह ऑडियंस के सामने परफॉर्मेंस देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाते, बल्कि लोगों के बीच छा जाते हैं। उन्हें लाइफ में रिस्क लेना, अटेंशन पाना और सच्चा प्यार जैसी चीज़े लोगों को उनकी तरफ खीचती हैं।

पैसा ही प्यार

वृश्चिक राशि- मंगल की राशि वृश्चिक के लोगों के लिए पैसा ही प्यार है। ये लोग दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में माहिर होते हैं। इन्हें टॉप पर रहना पसंद है, इन राशि वालों का स्वाभाव प्रतिस्पर्धा वाला होता है। ये प्यार में सच्चे होते है मगर चाहते है उनका पार्टनर पैसों वाला हो।

सपने होते हैं बड़े

धनु राशि- बृहस्पति देव की राशि के लोग ऐडवेंचर और थ्रिल काफी पसंद करते हैं। इसी चक्कर में वो ऐसा पार्टनर चाहते हैं जिनके पास पैसा हो। जो उन्हें ये सभी चीज़े करवा सके। इन राशि वालों को नई जगह जाना पसंद है। उनके सपने ही इतने बड़े होते है जिसको सच करने के लिए वह पार्टनर ऐसा बनाते है जो उन्हें ये सभी चीज़ें करा सके। वह केवल पैसों के लिए पार्टनर से प्यार करते हैं।

इनको गरीबी पसंद नहीं

मकर राशि- शनि की राशि मकर के लोग काफी प्रैक्टिकल होते हैं। यह सपने देखने से ज्यादा उन्हें सच करने में यकीन रखते हैं। जिसके लिए वह मेहनत भी करते हैं। ऐसे में वह ये तो बिलकुल नहीं चाहते की उनका पार्टनर आर्थिक रूप से कमज़ोर हो। ये उनके प्यार में ही पड़ते हैं जिनके पास पैसा होता हैं।

इन राशियों पर लुटा सकते हैं प्यार

इसके अलावा , मेष , मिथुन, कर्क, कन्या,तुला कुंभ और मीन राशियों के लिए रिश्ते नाते, संबंध और प्यार ही सबकुछ होता है। इनके लिए पैसा सेकेंडरी चीज है जो इंसान से बढ़कर नहीं होता है। लेकिन ऐसा नहीं कि उपर जिन राशि के बारे बताया गया है सब वैसे ही हो। राशियों के अलावा बहुत कुछ मनुष्य के स्वभाव और प्रकृति पर भी निर्भर करता है। आप इंसान की पहचान राशि के आधार न करके उसे अच्छे तरह जांच-परखकर करें। अगर किसी से चक्कर चलाने की सोच रहे तो उसकी राशि का पता जरूर लगा लें।

Next Story