Begin typing your search above and press return to search.

ज्वाइंट कलेक्टर की गाड़ी पुल से गिरी, संयुक्त कलेक्टर को कराया गया अस्पताल में भर्ती

ज्वाइंट कलेक्टर की गाड़ी पुल से गिरी, संयुक्त कलेक्टर को कराया गया अस्पताल में भर्ती
X
By NPG News

कवर्धा 7 दिसम्बर 2021। कवर्धा में महिला सँयुक्त कलेक्टर की गाड़ी पुल से गिर गयी हैं। हादसे के बाद सँयुक्त कलेक्टर को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र लाया गया हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा मे सँयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते आज शासकीय कार्य से वाहन में सवार होकर कहीं जा रहीं थी। इस दौरान उनकी गाड़ी कवर्धा के रणवीरपुर में पुल के ऊपर पहुँची तो अनियंत्रित होकर पुल से निचे नदी में गिर गयी।

नदी में पानी नही था। बताया जाता हैं कि पुल पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। जिसके ठेकेदार द्वारा लापरवाही पूर्वक बेतरतीब ढंग से निर्माण करवाया जा रहा हैं। अस्त व्यस्त पड़े मटेरियल की वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी पुल से जा गिरी।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार सँयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते को मामूली चोटें आईं हैं। उन्हें उपचार के लिये रणवीरपुर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मे लाया गया हैं।

Next Story