Begin typing your search above and press return to search.

राष्ट्रपति भवन के जवान को फेसबुक पर CG की लड़की से हुआ प्यार और फिर शादी, पत्नी से विवाद के बाद होटल के बाथरूम में मिला बेहोश...

राष्ट्रपति भवन के जवान को फेसबुक पर CG की लड़की से हुआ प्यार और फिर शादी, पत्नी से विवाद के बाद होटल के बाथरूम में मिला बेहोश...
X
By NPG News

बिलासपुर 2 दिसम्बर 2021। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात जवान ने पत्नी से विवाद के बाद कार को आग लगा कर होटल के कमरे में जहर पी लिया। पुलिस ने घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के मुताबिक जवान मूलत हरियाणा के सिरसा में रहने वाला 30 वर्षिय स्वर्ण सिंह आर्मी के छठवीं रेजिमेंट में सिपाही हैं। जवान की पोस्टिंग वर्तमान में राष्ट्रपति भवन में सुरक्षा कर्मी के रूप में है। पांच साल पहले ही उसकी पहचान जूना बिलासपुर में रहने वाली युवती झरना गढ़ेवाल से हुई थी। धीरे धीरे दोस्ती फिर प्यार में बदल गयी। इसके बाद दोनों ने गुरुद्वारे में जाकर प्रेम विवाह भी कर लिया। शादी के बाद जवान ने युवती के लिये उसके मायके से अलग सिविल लाइन थाना क्षेत्र के 27 खोली में मकान किराए पर ले दिया। जवान बीच बीच मे छुट्टियों पर बिलासपुर आता जाता रहता था। शादी के कुछ दिनों बाद तक तो सब ठीक चला फिर पति पत्नी में विवाद शुरू हो गया। करीब 8 माह पहले भी झरना गढ़ेवाल ने अपने फौजी पति स्वर्ण सिंह के खिलाफ फोन कर जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई थी।

जवान स्वर्ण सिंह फिलहाल छुट्टी में बिलासपुर आया हुआ है। कल दोपहर को एफआईआर करने की बात पर विवाद करते हुए उसने अपनी पत्नी झरना गढ़ेवाल को कुकर के ढक्कन व हाथ मुक्कों से पिटाई कर दी थी। मारपीट होता देख मकान मालिक ने बीच बचाव किया था। मारपीट की घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की भी शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज करवाई थी। रात को घर पहुँचे स्वर्ण सिंह ने दुबारा एफआईआर की बात पर पर फिर से पत्नी के साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद होता देख मकान मालिक ने फिर दोबारा भी स्वर्ण सिंह को मना किया जिससे गुस्साए स्वर्ण सिंह ने मोहल्ले में ही खड़े एक कार को आग के हवाले कर दिया और भाग निकला। पुलिस ने स्वर्ण सिंह की पतासाजी शुरू की। इस बीच पता चला कि स्वर्ण सिंह मंगला में होटल आयुष्मान में रुका हुआ है। पुलिस उसे तलाशते हुए होटल आयुष्मान के उस कमरे में पहुँची। जहां आवाज देने पर अंदर से जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने धक्का मार कर दरवाजा खोला। अंदर जा कर पुलिसकर्मियों ने देखा कि, बाथरूम में जवान स्वर्ण सिंह बेहोशी की हालत में पड़ा है। साथ ही मुहं से झाग भी निकल रहा है। आनन फानन में पुलिस ने जवान को सिम्स हास्पिटल में भर्ती करवाया। फिलहाल जवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है और आईसीयू में उसका उपचार जारी है।

दूसरी शादी को ले कर चल रहा विवाद:-

सूत्र बताते हैं कि जवान स्वर्ण सिंह ने झरना गढ़ेवाल से शादी करने के बाद दिल्ली में चुपचाप दूसरी शादी रचा ली हैं। झरना से शादी की बात भी स्वर्ण सिंह ने अपने घर वालो से छुपाई थी। पर दोनो पत्नियो को अपने पति के दूसरी शादी की बात पता चल गई। जिसके कारण होने वाले विवाद के चलते जवान स्वर्ण सिंह परेशान व मानसिक तनाव में रहा करता था। इन सब कारणों के कारण ही उसके जहर खाने की आशंका जताई जा रही हैं।

Next Story