Begin typing your search above and press return to search.

जवान की हत्या: नक्सलियों ने CAF जवान को उतारा मौत के घाट, बीमारी के चलते घर पर रहकर करवा रहा था इलाज

जवान की हत्या: नक्सलियों ने CAF जवान को उतारा मौत के घाट, बीमारी के चलते घर पर रहकर करवा रहा था इलाज
X
By NPG News

बीजापुर 25 फरवरी 2022। सीएएफ 22वीं बटालियन के जवान की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। मृतक जवान का नाम अर्जुन कुड़ियाम था, जो पिछले दिनों बीमारी के चलते छुट्टी लेकर घर पर था।

जानकारी के मुताबिक, एक महीने पहले ही मेडिकल लीव पर जवान अर्जुन कुड़ियाम अपने घर धनोरा आया था। तब से ही घर पर रहकर अपना इलाज करवा रहा था। अचानक जवान अपने घर से लापता हो गया था, जिसके बाद उसका शव मिला। शव के पास से एक नोट भी पुलिस को

बरामद हुआ है। नक्सलियों द्वारा कि छोड़े गए नोट में हत्या की जिम्मेदारी भाकपा माओवादी संगठन गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है।

Next Story