Begin typing your search above and press return to search.

एक्सीडेंट में शिक्षक की मौत: बीमार पिता को देखने जा रहे हेडमास्टर को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत...

एक्सीडेंट में शिक्षक की मौत: बीमार पिता को देखने जा रहे हेडमास्टर को ट्रक ने रौंदा, हुई मौत...
X
By NPG News

जांजगीर चांपा। आज सुबह हुये भीषण सड़क हादसे में एक हेडमास्टर की मौत हो गई है। मृतक हेडमास्टर का नाम अजय कुर्रे 32 वर्ष था।

जनकारी के मुताबिक, घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मृतक हेडमास्टर कटघरी के मीडिल स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह 11 बजे के बीच वो अपने बीमार पिता को देखने के लिए पचरी गांव मोटर सायकल से निकले थे। इसी दौरान जब वो अकलतरा मुख्य मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफतार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि हेडमास्टर का शव ट्रक के पहिए में फंसकर बुरी तरह से टुकड़े हो गये।

इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पहिए से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीँ इस दुखद घटना की खबर मिलने के बाद अब शिक्षक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Next Story