Begin typing your search above and press return to search.

Jammu Attack: 5 जवान शहीद: सैन्य टुकड़ी पर आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला, 8 घंटे से मुठभेड़ जारी...

Jammu Attack: 5 जवान शहीद: सैन्य टुकड़ी पर आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला, 8 घंटे से मुठभेड़ जारी...
X
By Gopal Rao

Jammu Attack: NPG ब्यूरो। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना की आतंकियों से चल रही मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं। वही 5 जवान घायल है। घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है। मुठभेड़ पिछले 8 घंटों से चल रही है।

20 अप्रैल को कश्मीर के पुंछ जिले के भटादूडिया इलाके के तोता गली में सैन्य वाहन पर आतंकी हमला किया गया था। इसमें 5 जवान शहीद हो गए थे। वह एक घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस सीआरपीएफ व सेना की संयुक्त टीम सर्चिंग ऑपरेशन चला रही थी। सेना को जानकारी मिली कि राजौरी जिले की धन्ना मंडी और दरहाल तहसील के घने जंगलों में चार से छह आतंकवादी छुपे हुए हैं। जिस पर सेना ने धन्ना मंडी तहसील के पंगाई,अप्पर पंगाई, शाहदरा, डिकेजी अप्पर शाहदरा और दरहाल के खोडीनार, बुधखनारी, परगाल जंगली इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। 3 मई से चल रहे तलाशी अभियान में आज सुबह 8:00 बजे सेना के जवानों की मुठभेड़ बुरियारी पर्वतीय क्षेत्र के टोंक में हो गई। यहां आतंकी गुफा में छुपे हुए थे। सुबह से मुठभेड़ जारी है। जिसमें दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

आतंकियों द्वारा किये गए विस्फोटक की चपेट में आने से 2 जवानों की तत्काल मौत हो गई थी। वही घायल जवानों को एयरलिफ्ट किया गया था। जिसमें से 3 की इलाज के दौरान मौत हो गई। आतंकी हमले की सूचना पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी मुकेश सिंह भी राजौरी पहुंचे हुए हैं। वही एहतियातन जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। मुठभेड़ के बीच गोवा के पणजी में होने वाले एशिया सम्मेलन में शामिल होने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पहुंचे हुए हैं। जिन के समक्ष भारत के विदेश मंत्री ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story