Begin typing your search above and press return to search.

Jagarnath Mahato is no more: शिक्षा मंत्री नहीं रहे, चेन्नई में ली अंतिम सांस, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी...

Jagarnath Mahato is no more: शिक्षा मंत्री नहीं रहे, चेन्नई में ली अंतिम सांस, सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी...
X
By NPG News

Jagarnath Mahato is no more: रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का आज सुबह निधन हो गया। चेन्नई में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। बीते दिनो उनकी हालत गंभीर हो गई थी, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें अच्छे उपचार के लिए एयर एम्बुलेंस से चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर आज सुबह उनका निधन हो गया।

जगरनाथ महतो गिरिडीह जिले के डुमरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, उनकी गिनती झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर नेताओं में होती थी। वह डुमरी विधानसभा से निर्वाचित काफी लोकप्रिय विधायक थे। क्षेत्र में वह टाइगर के नाम से जाने जाते थे।

शिक्षा मंत्री के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा

अपूरणीय क्षति!

हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे!

आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

भाजपा विधायक दल नेता बाबुलाल मारंडी ने भी शिक्षा मंत्री के निधन पर दुख जताया। वही सरकार ने आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को भी रद्द कर दिया है।

दो साल पहले कोरोना महामारी से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। इस दौरान चेन्नई एमजीएम में ही उनके लंग्‍स का ट्रांसप्‍लानटेशन हुआ था और अब फॉलो अप के लिए उन्‍हें वहीं भेजा गया था। इससे पहले अक्टूबर, 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी भी हो चुकी है।

Next Story