Begin typing your search above and press return to search.

IPS त्रिलोक बंसल कुछ देर में पहुँचेंगे बिलासपुर: हड़बड़ाहट में पत्थर पर जा गिरे थे सर के बल.. परिजनों से की दूरभाष पर चर्चा.. सामान्य संवाद कर रहे हैं..

IPS त्रिलोक बंसल कुछ देर में पहुँचेंगे बिलासपुर: हड़बड़ाहट में पत्थर पर जा गिरे थे सर के बल.. परिजनों से की दूरभाष पर चर्चा.. सामान्य संवाद कर रहे हैं..
X
By NPG News

रायपुर,3 नवंबर 2021। गजदल को देखने पेंड्रा के पास अमारु गाँव पहुँचे कप्तान त्रिलोक बसंल को सर में चोट आई है। हाथियों के दल के बीच घिरने की आशंका से हड़बड़ाहट में कप्तान त्रिलोक बसंल ग्रामीणों के साथ वापस भागे और पत्थर से टकराकर गिर गए।

IPS त्रिलोक बसंल को सर पर चोट आई है। खबरें हैं कि वे पत्थर पर ही सर के बल गिरे। जिससे सर के एक हिस्से में गहरी चोट है जिस पर जीपीएम ज़िला अस्पताल में टाँके लगाए गए हैं।

कप्तान त्रिलोक बसंल ने ज़िला अस्पताल से ही परिजनों से फ़ोन पर चर्चा की और कुशल होने की सूचना दी।कप्तान त्रिलोक बसंल को पुलिस अधिकारी साथ लेकर बिलासपुर निकले हैं और कुछ ही देर में पहुँच जाएँगे।

सर पर चोट उन्हें भीतरी तो नहीं है इसके लिए उनकी पूरी जाँच की जाएगी। अपोलो में यदि सर पर आतंरिक चोट गंभीर पाई जाती है और उन्हें बेहतर अस्पताल भेजे जाने की सिफ़ारिश चिकित्सक करते हैं तो पहले उन्हें रायपुर लाया जा सकता है।

Next Story