Begin typing your search above and press return to search.

IPS के खिलाफ FIR... NSE के पूर्व बॉस के खिलाफ भी CBI ने दर्ज किया नया केस, जानिए क्या है मामला

ips sanjay paande fir, mumbee pulis kamishnar, nsai ke poorv bos,

IPS के खिलाफ FIR... NSE के पूर्व बॉस के खिलाफ भी CBI ने दर्ज किया नया केस, जानिए क्या है मामला
X
By NPG News

नई दिल्ली: मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे और एनएसई की पूर्व एमडी व सीईओ चित्रा रामकृष्ण के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. ये कार्रवाई सीबीआई के तरफ से की गई है. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से शिकायत मिलने के बाद हुई है.

दरअसल, संजय पांडेय ने चित्रा रामकृष्ण मामले में एक ऑडिट कंपनी तैयार की थी. यह कंपनी पांडेय की ही थी. एनएसई को लोकेशन स्कैम केस की सीबीआई वर्ष 2018 से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कैसे वर्ष 2001 में संजय पांडेय द्वारा बनाई गई ऑडिट कंपनी एनएसई सर्वर से छेड़छाड़ के बारे में कैसे किसी को कोई अलर्ट नहीं किया.

मई 2006 में पांडे ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद कंपनी का प्रभार उनके बेटे और मां ने ले लिया था. माना जाता है कि आईआईटी-कानपुर और हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले पांडे ने सेवा से इस्तीफा देने के बाद यह कंपनी स्थापित की थी.हालांकि उनके इस्तीफे को राज्य सरकार ने स्वीकार नहीं किया था और वह दोबारा सेवा में शामिल हो गए थे.लेकिन उन्हें तत्काल कहीं तैनात नहीं किया गया था. पांडे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत एमवीए सरकार के दौरान मुंबई के पुलिस आयुक्त थे.

अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पांडे के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, कोटा, लखनऊ, चंडीगढ़ और अन्य शहरों में 20 स्थानों पर छापेमारी कर रहा है.

इससे पहले, संजय पांडे से मार्च में सीबीआई ने पूछताछ की थी. संजय पांडे से सीबीआई ने तकरीबन 6 घंटे तक सवाल जवाब किए थे. पूर्व पुलिस कमिश्नर से ये पूछताछ अनिल देशमुख से जुड़े 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में की गई थी.

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे और एनएसई की पूर्व एमडी व सीईओ चित्रा रामकृष्णके अलावा, सीबीआई ने इस मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के एक अन्य पूर्व सीईओ व एमडी रवि नारायण को भी नामजद किया है. रामकृष्ण फिलहाल को-लोकेशन घोटाले के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में हैं.

30 जून को पांडे मुंबई के पुलिस कमिश्नर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। मंगलवार को संजय पांडे ने ईडी के दिल्ली कार्यालय में पेश हुए। उनसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) को-लोकेशन घोटाले में कई घंटे पूछताछ की गई। 2 जुलाई को ईडी ने इस मामले में पांडे को समन जारी किया था और उन्हें 5 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था।

बता दें, 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय पांडे का मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यकाल काफी विवादों में रहा। वह 30 जून को ही सेवानिवृत्त हुए थे।


Next Story