Begin typing your search above and press return to search.

आईपीएस गिरफ्तार: पूर्व कमिश्नर पर ईड़ी की कार्रवाई, इस मामले में हुई गिरफ्तार....

आईपीएस गिरफ्तार: पूर्व कमिश्नर पर ईड़ी की कार्रवाई, इस मामले में हुई गिरफ्तार....
X
By NPG News

डेस्क। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को गिरफ्तार किया गया। ये कार्रवाई फोन टैपिंग मामले में ईडी ने की है। बता दें मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमविर सिंह के बाद संजय पांडे को मुंबई का पुलिस कमिश्नर बनाया गया था।

संजय पांडे 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। वह 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। जांच के दौरान, यह पाया गया है कि संजय पांडे 'आईसेक सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी के कामकाज और गतिविधियों से निकटता से जुड़े हैं। इस कंपनी ने एनएसई का सिक्योरिटी ऑडिट किया था। आईसेक सिक्योरिटीज कंपनी में मार्च 2001 में संजय पांडे को शामिल किया गया था और उन्होंने मई 2006 में इसके निदेशक के रूप में पद छोड़ दिया. बाद में उनके बेटे और मां ने कंपनी का कार्यभार संभाला।

आरोप है कि 2009-17 के बीच एनएसई कर्मचारियों की अवैध फोन टैपिंग की गई, जिसमें इस कंपनी की कथित तौर पर संलिप्तता है। संजय पांडे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर के रूप में अपने 4 महीने के कार्यकाल से पहले, महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य किया था। इससे पहले 5 जुलाई को एनएसई को-लोकेशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय से प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे पूछताछ की थी। वह दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय में पेश हुए थे।

Next Story