Begin typing your search above and press return to search.

आईपी क्लब 7 दिनों के लिए सील : तड़के तीन बजे तक मतवारों को शराब होती थी मुहैया...कप्तान के तल्ख़ तेवर के बाद बार लायसेंस सस्पेंड..रद्द करने नोटिस भी

Chhattisgarh ACB-EOW Raid
X

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

By NPG News

रायपुर,15 नवंबर 2021। आबकारी विभाग ने आईपी क्लब का लायसेंस सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है।वहीं लायसेंस को निरस्त करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

विदित हो कि, कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने कल आबकारी विभाग को सख़्त पत्र लिख कर आईपी क्लब के लायसेंस को निलंबित/निरस्त किए जाने की अनुशंसा की थी।

आईपी क्लब को लेकर प्रशासन इसलिए सख्त हुआ क्योंकि उसके विरुद्ध जाँच में यह पाया गया था कि वहाँ तड़के तीन बजे तक मतवारों को शराब की सेवा उपलब्ध होती थी।आबकारी विभाग के पत्र में उल्लेखित है कि उक्त बार के विरुध्द पूर्व में भी कार्यवाही की गई थी।

Next Story