Begin typing your search above and press return to search.
IP क्लब में फायरिंग: राजधानी पुलिस ने दर्ज की दो FIR.. वीडियो जाँच के बाद मारपीट और हवाई फ़ायर मामले में 5 के खिलाफ कार्रवाई

रायपुर 25 नवंबर 2021। आईपी क्लब में सात और तेरह नवंबर को हुए विवाद को लेकर जाँच कर रही राजधानी पुलिस ने वीडियो की जाँच के बाद दो अलग अलग अपराध दर्ज किया है। पहला मामला सात नवंबर का है जिसमें मारपीट की घटना हुई थी, उस मामले में मंदिर हसौद थाने में शोएब ढेबर आफ़ताब कुरैशी मोनु मुलवानी,टीनू भारद्वाज के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।हालाँकि ये मुचलके की धाराएँ हैं। दूसरा मामला 13 नवंबर की रात क्लब में पिस्टल से हवाई फ़ायरिंग का है जिसमें दिलीप मिश्रा के खिलाफ 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। दोनों ही मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है। क़यास हैं कि यदि पुख़्ता साक्ष्य जाँच में मिले तो अतिरिक्त धाराएँ जोड़ी जा सकती हैं।
Next Story
