Begin typing your search above and press return to search.

इंटीरियर डिजायनर महिला ने की आत्महत्याः छत्तीसगढ़ में रह रहे इंजिनियर पति ने मोबाइल पर देखा लाइव...

इंटीरियर डिजायनर महिला ने की आत्महत्याः छत्तीसगढ़ में रह रहे इंजिनियर पति ने मोबाइल पर देखा लाइव...
X
By NPG News

इंदौर। इंटीरियर डिजायनर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छत्तीसगढ़ के भिलाई में रह रहे पति को इसकी जानकारी तब हुई जब उसने अपना मोबाइल देखा। पति ने तत्काल पड़ोसियों को अपने घर भेजा, लेकिन तब तक के महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के शव के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। मृतिका महिला का नाम करूणा शर्मा था।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर लसुड़िया थाना क्षेत्र के कंचन विहार काॅलोनी का है। यहां पर करूणा शर्मा पेशे से इंटीरियर डिजाइनर अपने पति इंजीनियर उत्तम शर्मा के साथ रहती थी। घटना वाले दिन पति भिलाई में अपनी सात साल की बच्ची के साथ था। बीते मंगलवार की शाम उत्तम ने अपनी पत्नी को फोन लगाया। फोन नहीं उठाने पर उसने अपने मोबाइल पर इंदौर के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में उसकी पत्नी सुसाइड करते हुये दिखाई दी। जिसके बाद उसने पड़ोसियों से मदद मांगी। पुलिस और पड़ोसियों ने दरवाजे के लॉक को तोड़कर अंदर देखा तो उसकी महिला फंदे पर लटकी हुई थी। मृतका के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में मौत का कारण रूपए के लेनदेन को बताया गया है।

दरअसल, करुणा ने एक बीसी समूह में अपने परिचितों के लाखों रुपये लगवा दिए थे, लेकिन पैसे लौटाए नहीं जा रहे हैं। परिचित पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। करूणा पर पहले से कर्ज भी था। इस कारण वह परेशान रहने लगी थी। कुछ दिनों पहले पैसा वापस मांगने के लिए आए लोगों ने घर में भी तोड़फोड़ कर दी थी। इससे तंग आकर करुणा ने आत्महत्या कर ली।


Next Story