Begin typing your search above and press return to search.

जांच रिपोर्ट ब्रेकिंगः झीरम घाटी नक्सली हमले की जस्टिस प्रशांत मिश्रा जांच आयोग ने राज्यपाल को 4184 पेज की रिपोर्ट सौंपी

जांच रिपोर्ट ब्रेकिंगः झीरम घाटी नक्सली हमले की जस्टिस प्रशांत मिश्रा जांच आयोग ने राज्यपाल को 4184 पेज की रिपोर्ट सौंपी
X
By NPG News

रायपुर, 6 नवम्बर 2021। राज्यपाल अनुसुईया उइके को झीरम घाटी जांच आयोग की रिपोर्ट सौंपी गई। यह रिपोर्ट आयोग के सचिव एवं छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (न्यायिक) संतोष कुमार तिवारी ने सौंपी। यह प्रतिवेदन 10 वाल्यूम और 4184 पेज में तैयार की गई है। यह आयोग छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश प्रशांत कुमार मिश्रा के अध्यक्षता में गठित की गई थी। श्री मिश्रा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश भी थे तथा वर्तमान में आंध्रप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश है। झीरम घाटी की घटना 25 मई 2013 को हुई थी। इस घटना की जांच के लिए आयोग का गठन 28 मई 2013 को किया गया था। उल्लेखनीय है कि बस्तर के झीरम घाटी में नक्सलियों ने तत्कालीन कांग्रेस विधायक नंदकुमार पटेल के काफिले पर हमला किया था। जिसमें नंदकुमार पटेल, महेन्द्र कर्मा सहित अन्य लोग शहीद हो गए थे। इस घटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिनका बाद में इलाज के दौरान निधन हो गया था।

Next Story