Begin typing your search above and press return to search.

बिलासपुर GRP पुलिस का अमानवीय चेहरा: कई घंटो तक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा रहा नाली के पास, चींटी भी लगी... मीडियाकर्मी पहुंचे तब जाकर शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए

बिलासपुर GRP पुलिस का अमानवीय चेहरा: कई घंटो तक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा रहा नाली के पास, चींटी भी लगी... मीडियाकर्मी पहुंचे तब जाकर शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
X
By NPG News

बिलासपुर 16 अक्टूबर 2021. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में जीआरपी पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है. यहां पर जीआरपी के जवान एक बुजुर्ग महिला के शव को घंटो तक नाली के पास रखे रहे. जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे, तब जाकर जीआरपी के जवानों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया.

दरअसल, बिलासपुर के रेलवे स्टेशन में भीख मांगकर जीवन बसर करने वाली एक बुजुर्ग महिला की आज सुबह मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलने के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कपड़े में लपेट कर जीआरपी थाने परिसर के नाली के पास खुले में रख दिया गया। कई घंटे बीत जाने के बाद शव नाली के पास पड़ा ही रहा, इस वजह से शव में चींटी भी लग चुकी थी.

इधर जैसे ही शव पड़े होने की सूचना मीडिया के साथियों को हुई तो कुछ पत्रकार मौके पर पहुंचे और फोटो वीडियो बनाने लगे. मीडियाकर्मियों को शव की फोटो लेते देख जीआरपी के जवान हरकत में आये और शव को तत्काल वाहन बुलाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया.


Next Story