Begin typing your search above and press return to search.

भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया... टेस्ट सीरीज पर कब्जा

भारत की धमाकेदार जीत, न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया... टेस्ट सीरीज पर कब्जा
X
By NPG News

मुंबई 6 दिसम्बर 2021. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दो मैचों की सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से हरा दिया है। 540 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम मैच के चौथे दिन मात्र 167 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस मैच में जीत दर्ज करते ही भारत ने यह सीरीज भी 1-0 से अपने नाम की है। कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हेनरी निकल्स ने कड़ा संघर्ष करते हुए 44 रन बनाए। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर आर अश्विन और जयंत यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट झटके, जबकि एक विकेट अक्षर पटेल को मिला। इससे पहले अपनी पहली पारी में 325 रन बनाने वाले भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में केवल 62 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन पर समाप्त घोषित की थी. दोनों टीम के बीच कानपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रा छूटा था. भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 540 रन का विशाल लक्ष्य रखने के बाद तीसरे दिन उसके पांच विकेट चटकाकर दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में रविवार को यहां बड़ी जीत की तरफ कदम बढ़ाये.

न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट पर 140 रन बनाये थे और वह लक्ष्य से 400 रन दूर थी. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सहजता से बल्लेबाजी नहीं कर पाये. डेरेल मिचेल ने जरूर 92 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली. रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट में शुरुआती झटके दिये. अश्विन ने दोनों ही पारियों में 4-4 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को संकट में डाला.

अश्विन के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड बल्लेबाजों को खासा परेशान किया. जयंत यादव ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को दूसरी पारी में चार झटके दिये. अश्विन ने इस वर्ष का 50वां टेस्ट विकेट भी पूरा किया. किसी एक कैलेंडर वर्ष में चौथी बार उन्होंने 50 से अधिक विकेट लिए जो कि भारतीय रिकॉर्ड है.

जीलैंड की ओर से दूसरी पारी में डेरिल मिशेल ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. हेनरी निकोल्स ने 44 रन बनाए. विल यंग ने 20 रन बनाए और रचिन रवींद्र ने 18 रन बनाए. रोस टेलर, टॉम लैथम टॉम ब्लंडेल केल जैमिशन, टीम साउदी, विलियम समरविले और एजाज पटेल दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाए.

Next Story