Begin typing your search above and press return to search.

वापस लौटा भारतीय विमान...यूक्रेन ने बंद किया एयरस्पेस, भारतीयों को लेने गया था प्लेन

वापस लौटा भारतीय विमान...यूक्रेन ने बंद किया एयरस्पेस, भारतीयों को लेने गया था प्लेन
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 फरवरी 2022। कीव एयरपोर्ट पर कब्जे का प्रयास किए जाने की भी रिपोर्ट है। समूचे यूक्रेन में आपातकाल लागू है और नागरिक उड़ानों पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। यूक्रेन से उड़ानें रोक दी गई हैं, इसलिए एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 बीच रास्ते से लौट आई।

भारतीयों को यूक्रेन से वापस लेने गई एयर इंडिया की फ्लाइट वापस दिल्ली लौट रही है। एएनआई के मुताबिक, 'एयर इंडिया की फ्लाइट AI1947 यूक्रेन के कीव में NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) के कारण दिल्ली वापस आ रही है।' बता दें कि तमाम भारतीयों छात्रों को यूक्रेन से वापस भारत लाया जा चुका है, लेकिन अभी भी भारी संख्या में भारतीय अब भी वहां पर फंसे हुए हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच बेहत तनावपूर्ण हालात बन चुके हैं और पूरी दुनिया की नजर दोनों देशों पर हैं। वहीं, भारत ने यूक्रेन में रहने वालों भारतीयों को वहां से निकलने के लिए कह दिया था। इस बीच भारत काफी संख्या में लोग लाए भी गए हैं। गुरुवार सुबह ही 182 भारतीय नागरिकों को एक विशेष विमान से नई दिल्ली लाया गया है।

बता दें कि यूरोप के विमानन नियामक ने पहले ही सैन्य गतिविधियों के कारण रूस और बेलारूस की सीमा से लगे इलाकों में उड़ान के खतरों को लेकर चेतावनी जारी की थी। यूरोप ने कहा था कि युद्ध के हालातों के बीच सिविल फ्लाइट को लेकर गलतफहमी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कई लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी।


Next Story