इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के नीचे पहुंची, रायपुर, लखनऊ, चेन्नई, कोलकता सहित इन शहरों में हुआ इतना सस्ता.... इस राज्य में सबसे अधिक कटौती

नईदिल्ली 6 नवम्बर 2021। पेट्रोल एवं डीजल पर केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क यानी वैट कम करने के फैसले के बाद कई राज्यों ने भी अपने वैट में कटौती की है। हालांकि, इसके बावजूद भी कई राज्य ऐसे हैं जहां की सरकारों ने कोई कटौती नहीं की है। पेट्रोलियम उत्पादों के बेतहाशा बढ़ते दाम से देश की बड़ी आबादी में फैले असंतोष को देखते हुए केंद्र सरकार ने बीते बुधवार को इन पर लागू उत्पाद शुल्क यानी वैट में कटौती की घोषणा की थी. इस फैसले के मुताबिक, पेट्रोल पर लागू उत्पाद शुल्क में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लागू शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। उसके फौरन बाद भाजपा-शासित राज्यों ने भी स्थानीय वैट की दरों में कटौती कर दी. देश के 22 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में पेट्रोल एवं डीजल के दाम में अलग-अलग स्तर की कटौती देखी गई। भारत सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा कमी कर्नाटक में हुई है। इसके बाद पुडुचेरी और मिजोरम का स्थान है। इन राज्यों में पेट्रोल की कीमतों में क्रमश: 13.35 रुपये, 12.85 रुपये और 12.62 रुपये की कमी आई है। डीजल के मामले में सबसे अधिक कटौती कर्नाटक द्वारा की गई है, जिससे कीमतों में 19.49 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। इसके बाद पुडुचेरी और मिजोरम का स्थान है। हालांकि,14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने वैट में कोई कमी नहीं की है।
हालांकि कई राज्यों ने वैट में राहत नहीं दी है। जिन राज्यों ने वैट पर राहत नहीं दी उनमें अधिकतर कांग्रेस शासित प्रदेश हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, मेघालय, अंडमान और निकोबार, झारखंड, ओडिशा, पंजाब और राजस्थान।
राजधानी पेट्रोल रुपये प्रति लीटर डीजल रुपये प्रति लीटर
लखनऊ 95.28 86.8
चंडीगढ़ 94.23 80.9
देहरादून 99.41 87.56
शिमला 95.78 80.35
रांची 98.52 91.56
गांधीनगर 95.35 89.33
पणजी 96.38 87.27
पोर्ट ब्लेयर 87.1 80.96
ईटानगर 92.02 79.63
दमन 93.02 86.9
अइजोल 94.26 79.73
दिसपुर 94.58 81.29
पुड्डुचेरी 94.94 83.58
गंगटोक 97.7 82.25
कोहिमा 98.05 84.68
अगरतला
शिलांग 98.23
99.28 85.61
88.75
राजधानी पेट्रोल रुपये प्रति लीटर डीजल रुपये प्रति लीटर
नई दिल्ली 103.97 86.67
रायपुर 101.88 93.78
चेन्नई 101.4 91.43
कोलकाता 104.67 89.79
पटना 105.9 91.09
भोपाल 107.23 90.87
मुंबई 109.98 94.14
जयपुर 111.1 95.71
हैदराबाद 108.2 94.62
बेंगलुरु 100.58 85.01
श्रीनगर 100.36 83.91
भुवनेश्वर 104.91 94.51
लेह 102.99 86.67
तिरुवनंतपुरम 106.36 93.47
इम्फाल 100.15 84.55
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
