Begin typing your search above and press return to search.

सवा दो घंटे के गृह विभाग के रिव्यू में मुख्यमंत्री ने पुलिस के प्रति परसेप्सन पर दिया जोर

सवा दो घंटे के गृह विभाग के रिव्यू में मुख्यमंत्री ने पुलिस के प्रति परसेप्सन पर दिया जोर
X
By NPG News

रायपुर, 29 मार्च 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर गृह विभाग का रिव्यू किया। मुख्यमंत्री निवास में रिव्यू बैठक सवा दो घंटे से अधिक समय तक चली। मुख्यमंत्री भी इसके लिए पूरी तैयारी से आए थे। प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने लॉ एंड आर्डर से संबंधित कई बिंदुओं पर सवाल पूछा।

बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री सभी विभागों की समीक्षा करने वाले हैं। गृह विभाग से आज इसकी शुरूआत हो गई। पुलिस की समीक्षा के लिए दर्जन भर से अधिक एजेंडा तैयार किए गए थे। इनमें लॉ एंड आर्डर से लेकर चिटफंड, गांजा तस्करी, आदिवासियों के खिलाफ दर्ज मामले में जस्टिस एके पटनायक कमेटी की अनुशंसा पर कार्यवाही शामिल थी।

डीजीपी अशोक जुनेजा ने पुलिस महकमे का डिटेल प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस लॉ एंड आर्डर के साथ ही तमाम चीजों को ठीक करने के लिए क्या कर रही है और बीते दिनों में उसे क्या कामयाबी मिली है। बताते हैं, प्रेजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री कई बार प्रश्न भी पूछे।

मुख्यमंत्री लॉ एंड आर्डर और अपराधों पर लोकल मीडिया में आई रिपोर्ट्स भी रखे हुए थे। उन्होंने इसका हवाला भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के बारे में आम आदमी की धारणा बदलनी चाहिए। उनका पूरा जोर पुलिस के प्रति लोगों के परसेप्सन पर था। उन्होंने कहा कि आम आदमी को महसूस होना चाहिए कि पुलिस है।

Next Story