Begin typing your search above and press return to search.

कलेक्टर के चेम्बर के सामने पोर्च में जब निःवस्त्र हो गया किन्नर, मचाया हंगामा

कलेक्टर के चेम्बर के सामने पोर्च में जब निःवस्त्र हो गया किन्नर, मचाया हंगामा
X
By NPG News

बिलासपुर, 2 नवंबर 2021। दीपावली की बक्शीश वसूली को ले कर बिलासपुर के सरकंडा में किन्नरों के दो गुट भीड़ गए। पहले गुट के एक किन्नर को दूसरे गुट के 5 किन्नरों ने फर्जी किन्नर होने का आरोप लगा कर चाटीडीह के पास जम कर पीटा व उसके बाल काट दिए। कलेक्ट्रट शिकायत करने पहुँची किन्नर ने हंगामा मचाते हुए अपने सारे कपड़े उतार दिये। इस दौरान आस पास के लोग तमाशबीन बने रहे।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार रजिया किन्नर तालापारा मे रहती है। आज चाटीडीह में रहने वाली दूसरे गुट की किन्नर रजनी,विमला, संगीता, रिया, और शाहिद ने आज चाटीडीह के पास घेर कर फर्जी किन्नर होने व अपने इलाके में बक्शीश वसूल करने का आरोप लगा कर जम कर पिटाई कर दी। पिटाई के साथ ही उसके बाल भी काट दिए। रजिया किन्नर पिटाई के बाद अपनी शिकायत ले कर कलेक्ट्रेट पहुँच गई। रजिया का कहना था कि उसके पास किन्नर होने का प्रमाण पत्र भी हैं। रजिया ने अपनी शिकायत करने के साथ फरियाद करते हुए अपने सारे कपड़े उतार दिए और जम कर हंगामा मचाया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे। सूचना पर पहुँची सिविल लाइन पुलिस व रक्षा टीम ने पहुँच कर किन्नर को समझाकर शांत करवाया व दोनो गुटों में सुलह करवाया

Next Story