Begin typing your search above and press return to search.

हॉलीडे पैकेज के नाम पर एनटीपीसी के प्रबंधक पति-पत्नी से ठगी....वहीं नौकरी लगवाने के नाम पर रेल्वे के रिटायर्ड कर्मियों को भी लगाया लाखों का चूना....

हॉलीडे पैकेज के नाम पर एनटीपीसी के प्रबंधक पति-पत्नी से ठगी....वहीं नौकरी लगवाने के नाम पर रेल्वे के रिटायर्ड कर्मियों को भी लगाया लाखों का चूना....
X
By NPG News

बिलासपुर 8 अप्रैल 2022। रेल्वे में नौकरी लगाने का झांसा देकर पीएचई के मानचित्रकार ने रेल्वे के रिटायर्ड कर्मियों से लाखों की ठगी कर ली। तो वही दूसरी तरफ एनटीपीसी में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर पदस्थ दम्पति को हॉलिडे पैकेज के नाम पर ठगों ने चुना लगा दिया। पुलिस दोनो मामलो में अपराध कायम कर जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार मानचित्रकार ने बकायदा तय सीमा में नौकरी लगवा देने का एग्रीमेंट भी पीड़ितों से करवाया था। नौकरी न लगवा पाने पर रकम वापसी का इंतजार करते करते एक पीड़ित की मौत हो गयी जिसके बाद 83 वर्षीय दूसरे पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई।

पहली घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। अन्नपूर्णा कालोनी में रहने वाले राधेलाल उइके रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी हैं। उनके साथ नत्थुलाल बालबोंदरे भी काम करते थे। नत्थुलाल के माध्यम से उनकी पहचान 2014 में राजेंद्र कुमार सोनकुंवर से हुई। राजेंद्र कुमार मुंगेली जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग में मानचित्रकार थे। उसने रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों को बताया कि रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। इसके माध्यम से वह दोनों रिटायर्ड कर्मचारियों के रिश्तेदारों की नौकरी लगवा सकता है। इस पर दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने छह रिश्तेदारों की नौकरी लगवाने के लिए बात की। राजेंद्र ने सभी की नौकरी लगवाने के लिए 26 लाख स्र्पये में सौदा तय कर लिया। इसके एवज में उसने एडवांस के रूप में 15 लाख स्र्पये ले लिए। इसके लिए राजेंद्र ने इकरारनामा भी लिखकर दिया कि नियत तिथि में सरकारी नौकरी न लगवा पाने की स्थिति में मैं पैसा वापस करूँगा अन्यथा पीड़ित कानूनी कार्यवाही करने हेतु स्वतंत्र है। अपने बच्चों की नौकरी नहीं लगने पर दोनों रिटायर्ड कर्मचारियों ने राजेंद्र से स्र्पये वापस मांगे। इस पर वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर उसने गांव की जमीन बेचने के बाद रुपये वापस करने की बात कही। इसके बाद वह बीते दो साल से गायब है। रिटायर्ड कर्मचारी ने मुंगेली जाकर उसके कार्यालय में पता किया। कार्यालय में पता चला कि राजेंद्र दो साल से बिना सूचना दिए ड्यूटी से गायब है। इस पर पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने में मामले की शिकायत की। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। मालदीव में हॉलिडे पैकेज का झांसा देकर एनटीपीसी के सीनियर मैनेजर दम्पति को ठग चुना लगा कर फरार हो गए। मूलतः दिल्ली के रहने वाले दम्पति आकांक्षा गहलौत व उनके पति अतीत गुप्ता एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर हैं। वर्तमान में दोनो पति पत्नी की पदस्थापना एनटीपीसी सीपत में सीनियर मैनेजर के पद पर है।

आकांक्षा गहलोत ने पुलिस में शिकायत करते हुए बताया कि 11 दिसंबर 2021 को उन्होंने इंजीनिट्रीक्स हालीडे ट्रेवल कंपनी में मालदीव के लिए हालीडे पैकेज लिया था। इस दौरान उन्होंने ट्रेवल कंपनी के वेबसाइट और फेसबुक पेज को भी सर्च किया था। पैकेज का डील तय होने पर उन्होंने एडवांस के रूप में कंपनी के बताए खाते में 81 हजार स्र्पये जमा करा दिए। एडवांस दिए जाने के बाद भी उनसे और स्र्पये मांगा जा रहा था। उन्हें सात जनवरी 2022 को मालदीव जाना था। कोरोना महामारी के कारण उन्होंने 10 मार्च को जाना तय किया। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्रेवल एजेंट को भी दे दी। इस बीच उन्होंने कम्पनी के कहने पर पूरी रकम जो कि 2 लाख 72 हजार 700 रुपये थी को कम्पनी के बताए खाते में पेमेंट कर दिया।

आठ मार्च तक वे ट्रेवल एजेंट से अपने यात्रा संबंधी दस्तावेज मांगते रहे। इस पर वह टालमाटोल करता रहा। छह मार्च को वे मालदीव जाने के लिए दिल्ली पहुंच गए। इस बीच ट्रेवल एजेंट अर्जुन नायर ने बताया कि होटल में रूम नहीं मिलने के कारण उनकी बुकिंग कैंसिल हो गई है। नायर ने उन्हें उनकी पूरी रकम रिफंड करने का भरोसा देते हुए 8 मार्च 2022 को रिफंड कन्फर्मेशन का एक ईमेल भी भेजा। इसके बाद 13 मार्च को ट्रेवल एजेंट ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। साथ ही उनकी कंपनी का लैंड लाइन नंबर भी बंद आ रहा है। मैनेजर ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story