Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस भवन में फिर गाली-गलौच, झूमाझटकी: पीसीसी अध्यक्ष के सामने ही भीड़ गए कर्मकार मंडल अध्यक्ष और महासचिव

कांग्रेस भवन में फिर गाली-गलौच, झूमाझटकी: पीसीसी अध्यक्ष के सामने ही भीड़ गए कर्मकार मंडल अध्यक्ष और महासचिव
X
By NPG News

रायपुर 30 अक्टूबर 2021। राजधानी के राजीव भवन में शुक्रवार को हुये एनएसयूआई के दो गुटों में मारपीट के बाद आज दोपहर फिर कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट देखने को मिली। इस मारपीट की घटना में बड़ी बात ये रही कि, इस पूरे विवाद के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद थे।

दरअसल ये पूरा मामला आज दोपहर का बताया जा रहा है। दोपहर में राजीव भवन के सामने किसी बात को लेकर कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी और कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह चावला के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली-गलौच और धक्का मुक्की तक जा पहुंची। इसके बाद दोनों नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। धक्का मुक्की होता देख मोहन मरकाम ने दोनों को शांत करने का प्रयास किया जब वो नहीं माने तो समझाइश देते हुए अंदर चले गए।


Next Story